SSC MTS एवं हवलदार (Cbic)भर्ती परीक्षा 2025। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
SSC MTS एवं हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 :
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2025 में होने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC एवं CBN) भर्ती परीक्षा के बारे में विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा केंद्र सरकार के अलग अलग मंत्रालयों, सरकारी विभागों तथा कार्यालयों में ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती की जाती है। आयोग द्वारा परीक्षा की तिथियाँ, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गई हैं।
मुख्य तिथियाँ:
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26 जून 2025
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तारीख: 26 जून 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख:
24 जुलाई 2025 (रात्रि 11:00 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 25 जुलाई 2025
आवेदन सुधार विंडो: 29 जुलाई से 31 जुलाई 2025
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE):
20 सितंबर 2025 से 24 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी
रिक्त पदों की जानकारी:
हवलदार (CBIC और CBN): कुल 1,075 पद
MTS पदों की संख्या: जल्द घोषित की जाएगी
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
आयु सीमा:
सामान्य वर्ग के लिए आयु : 18 से 25 वर्ष
कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु: 27 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में रियायत प्रदान की जाएगी
आवेदन शुल्क:
सामान्य/ओबीसी/EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹100
SC/ST/PwD/महिला/पूर्व सैनिक वर्ग के लिए शुल्क में रियायत दी गई है
परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern):
परीक्षा दो अवधि में कंप्यूटर आधारित होगी:
सत्र-1: गणितीय योग्यता एवं तर्कशक्ति परीक्षण
सत्र-2: सामान्य ज्ञान एवं अंग्रेज़ी भाषा
प्रत्येक सत्र 45 मिनट का होगा। हवलदार पद के लिए शारीरिक कुशलता परीक्षा (PET/PST) भी ली जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
2. हवलदार पद के लिए शारीरिक परीक्षण (physical fitness)
3. दस्तावेज़ सत्यापन (docoment verification)
4. अंतिम मेरिट सूची (merit list)
अन्य निर्देश:
उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट डिवाइस, ब्लूटूथ आदि प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी अनुचित गतिविधि पर आयोग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। PwD उम्मीदवारों को सहायक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
महत्वपूर्ण सुझाव:
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर नियमित रूप से विज़िट करें और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा कर दें। परीक्षा की
तैयारी हेतु आयोग द्वारा जारी पाठ्यक्रम और मॉडल प्रश्नपत्रों का अध्ययन करें।
DIRECTLY PRESS FOR SSC MTS ADMIT CARD

Post a Comment