SSC CHSL Exam Date Out 2025। जानिए परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

 संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2025



SSC CHSL 2025 एक सुनहरा अवसर है उन सभी छात्रों के लिए जो भारत सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में नौकरी करना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) – संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट (PA), सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।


🔷 महत्वपूर्ण तिथियाँ (SSC CHSL 2025 Important Dates)


कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना के अनुसार एसएससी सीएचएसएल 2025 की प्रक्रिया निम्नानुसार निर्धारित की गई है


ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि और समय: 19.07.2025 (23:00)


आवेदन पत्र में सुधार हेतु 'विंडो' की तिथियाँ
सुधार' और सुधार हेतु ऑनलाइन भुगतान शुल्क। 23.07.2025 से 24.07.2025 (23:00)


टियर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का कार्यक्रम 08.09.2025 से 18.09.2025


टियर-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का कार्यक्रम फरवरी-मार्च 2026


आवेदन पत्र भरने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें 18003093063.


🔷 परीक्षा प्रारूप (Exam Pattern)


SSC CHSL परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है:


1. टियर-1 (Tier-1) – कंप्यूटर आधारित परीक्षा:


कुल प्रश्नों की संख्या: 100


प्रत्येक प्रश्न: 2 अंक का होगा 


समय: 60 मिनट


नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे 


विषय: सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक अभियोग्यता, अंग्रेजी समझ



2. टियर-2 (Tier-2) – वर्णनात्मक और स्किल टेस्ट:


डिस्क्रिप्टिव पेपर: 100 अंकों का निबंध और पत्र लेखन (अंग्रेजी या हिंदी में)


स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट: पद के अनुसार अनिवार्य



🔷 योग्यता मानदंड (Eligibility test)


शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)



🔷 पदों की सूची और वेतनमान


LDC/JSA – ₹19,900 से ₹63,200 (लेवल-2)


PA/SA – ₹25,500 से ₹81,100 (लेवल-4)


DEO – ₹25,500 से ₹81,100 / ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-4/5, पद अनुसार)



🔷 आवेदन शुल्क (Application Fee)


सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए – ₹100


एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए – शुल्क माफ



🔷 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया


1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं

2. One-Time Registration करें

3. फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

4. शुल्क भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें

5. आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें



🔷 महत्वपूर्ण निर्देश


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही-सही भरें।


परीक्षा तिथियाँ परिवर्तन के अधीन हो सकती हैं, इसलिए उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर नियमित रूप से अद्यतन जानकारी चेक करते रहें।


परीक्षा केंद्र में पहचान पत्र और एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

DIRECT LINK TO DOWNLOAD SSC CHSL EXAM DATE 2025

No comments

मारुति सुजुकी XL6 कीमत ₹ 11.93 लाख से शुरू – लक्ज़री, पावर और एडवांस फीचर्स से भरपूर

  मारुति सुजुकी XL6 – लक्ज़री, परफॉर्मेंस और सेफ्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नई मारुति सुजुकी XL6, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹ 11.93 लाख से ₹ 14.99...

Powered by Blogger.