Tyota Hilux दमदार 2.8L इंजन और 4×4 ऑफ रोड ताकत के साथ। 30.40 लाख से शुरू।

 टोयोटा मोटर कंपनी ने अपने दमदार और भरोसेमंद वाहनों से भारत में एक नई पहचान बनाई है। इसी कड़ी में Toyota Hilux, जो न सिर्फ अपनी ताकत और ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका डिज़ाइन, एक्स्ट्राऑर्डिनरी इंटीरियर और जबरदस्त परफॉर्मेंस भी इसे खास बनाते हैं।


Hilux एक पिकअप ट्रक है जो दुनिया भर में अपनी बेमिसाल ताकत और विश्वसनीयता के लिए मशहूर है। भारत में इसे उन लोगो के लिए लॉन्च किया गया है जो कठिन रास्तों पर भी आरामदायक और भरोसेमंद ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं।


Toyota Hilux में कंपनी ने ताकतवर डीजल इंजन, फोर-व्हील ड्राइव , एडवांस सेफ्टी फीचर्स और लग्ज़री इंटीरियर, ओर एक्सटीरियर जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं।


🔧 इंजन (Engine Type):


टोयोटा हिलक्स में एक पावरफुल डीज़ल इंजन मिलता है:


इंजन का प्रकार: 2.8-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन


पावर: लगभग 204 PS @ 3400 rpm


टॉर्क: 500 Nm (ऑटोमैटिक), 420 Nm (मैनुअल)


ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों विकल्प उपलब्ध


ड्राइव टाइप: 4x4 फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम


---


⚙️ परफॉर्मेंस (Performance):


ऑफ-रोड क्षमता: हिलक्स में हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है जिससे गाड़ी का नीचे लगने का खतरा बहुत कम हो जाता है, रियर डिफरेंशियल लॉक और डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे यह कठिन रास्तों पर आसानी से चल सकती है और ऊबड़खाबड़ रास्तों को भी आसानी से कवर कर सकते हो।


ट्रैक्शन कंट्रोल: हर सतह पर बेहतर पकड़ के लिए।


फ्यूल टैंक क्षमता: लगभग 80 लीटर


माइलेज: लगभग 12-14 किमी/लीटर बताई गई है हालांकि यह वास्तविक ड्राइविंग पर निर्भर करता है


---


🛋️ इंटीरियर (Interior):


डिज़ाइन:toyota hulix मै आपको प्रीमियम ड्यूल-टोन डैशबोर्ड और लेदर सीट्स मिलते है, जो गाड़ी को आकर्षक और आरामदायक बनाता है।


इन्फोटेनमेंट: 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट


कम्फर्ट: ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पावर-एडजस्टेबल सीट्स, क्रूज़ कंट्रोल


सेफ्टी फीचर्स: कस्टमर की सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, एबीएस(anti locking breaking system), ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट, वीएससी (व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल)


---

📏 आकारऔरडाइमेंशन्स(Dimensions):


लंबाई: 5325 mm


चौड़ाई: 1855 mm


ऊँचाई: 1815 mm


व्हीलबेस: 3085 mm


ग्राउंड क्लीयरेंस: 216 mm


बूट स्पेस: यह एक पिकअप है, इसमें पीछे ओपन कार्गो एरिया मिलता है। ताकी आप कोई भी सामान आसानी से ले जा सके 

---


💰 कीमत :


शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: ₹ 30.40 लाख (Standard Variant)


टॉप मॉडल: ₹ 37 लाख (High AT 4x4)



अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और टोयोटा हिलिक्स से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी के आधार पर तैयार की गई है कृपया खरीदारी से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप में पुष्टि जरूर करें


Toyota Hilux 


No comments

मारुति सुजुकी XL6 कीमत ₹ 11.93 लाख से शुरू – लक्ज़री, पावर और एडवांस फीचर्स से भरपूर

  मारुति सुजुकी XL6 – लक्ज़री, परफॉर्मेंस और सेफ्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नई मारुति सुजुकी XL6, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹ 11.93 लाख से ₹ 14.99...

Powered by Blogger.