मारुति सुज़ुकी FRONX – भविष्य की SUV, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस का संगम है
मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने NEXA पोर्टफोलियो के अंतर्गत अपनी नई और अत्याधुनिक SUV FRONX को लॉन्च किया है। यह SUV उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार की गई है जो स्पोर्टी डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और फ्यूचरिस्टिक तकनीक लैस हो।
FRONX: ‘द शेप ऑफ न्यू’:
FRONX का डिज़ाइन तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित है — NEXpression, NEXtech और NEXperience। इसका स्पोर्टी और एयरोडायनामिक सिल्हूट, NEXWave ग्रिल और NEXTre’ क्रिस्टल ब्लॉक LED DRLs के साथ एक नया डिजाइन दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
शक्तिशाली इंजन विकल्प :
FRONX दो इंजन विकल्पों के साथ आती है –
-
1.0L टर्बो बूस्टरजेट इंजन:
- 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड मात्र 5.3 सेकंड में।
- डायरेक्ट फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ तगड़ा पावर डिलीवरी।
- प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी और टॉर्क में सुधार होता है।
- 1.2L K-सीरीज़ ड्यूल जेट, ड्यूल VVT इंजन:
- Idle Start Stop (ISS) टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर माइलेज।
- स्मूद और शक्तिशाली ड्राइव अनुभव।
उन्नत ट्रांसमिशन विकल्प:
FRONX में दो ट्रांसमिशन विकल्प दिए गए हैं:- 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विद पैडल शिफ्टर्स — बेहतर पावर डिलीवरी और कंट्रोल।
- AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) — आसान टू-पेडल ड्राइविंग का अनुभव ट्रैफिक और हाईवे दोनों परिस्थितियों में।
अंदर से भी उतनी ही शानदार:
FRONX के इंटीरियर्स में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड के साथ फोर्ज्ड मेटल फिनिश, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, क्रूज़ कंट्रोल, ड्राइवर आर्मरेस्ट, रियर AC वेंट्स और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे अत्यधिक प्रीमियम बनाते हैं।
सुरक्षा और तकनीक का संगम :
FRONX में एडवांस्ड सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स का समावेश किया गया है, जो हर यात्रा को न केवल आरामदायक बल्कि सुरक्षित भी बनाते हैं।
एक नजर में FRONX की खास बातें:
- फ्यूचरिस्टिक NEXA डिज़ाइन लैंग्वेज
- 1.0L टर्बो बूस्टरजेट और 1.2L ड्यूल जेट इंजन विकल्प
- स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
- पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड AT
- प्रीमियम ड्यूल-टोन इंटीरियर्स
- क्रूज़ कंट्रोल और रियर AC वेंट्स
मारुति सुज़ुकी FRONX एक ऐसी SUV है जो परफॉर्मेंस, तकनीक और डिजाइन को नए आयाम पर ले जाती है। यह उन ग्राहकों के लिए आदर्श है जो कुछ नया, एडवांस और स्टाइलिश खोज रहे हैं।
मारुति सुज़ुकी FRONX विभिन्न वेरिएंट्स और इंजन विकल्पों तथा आकर्षक लुक में उपलब्ध है। इसकी कीमतें निम्नानुसार हैं:
🔹 बेस वेरिएंट (Sigma, 1.2L पेट्रोल MT) – ₹ 7.52 लाख से शुरू
🔹 मिड वेरिएंट्स (Delta, Delta+, Zeta) – ₹ 8.38 लाख से ₹ 9.72 लाख तक
🔹 टॉप वेरिएंट्स (Alpha, Turbo पेट्रोल) – ₹ 10.56 लाख से ₹ 13.04 लाख तक
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और ऑफिशियल जानकारी के आधार पर तैयार की गई है कृपया खरीदारी से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप में पुष्टि जरूर करें
Post a Comment